खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र : किसानों से करीब चार करोड़ रुपये की ठगी , निजी बीमा कंपनी के 10 कर्मियों पर मामला दर्ज
Published : Mar 23, 2023, 6:30 pm IST
Updated : Mar 23, 2023, 6:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Fraud of about four crore rupees from farmers,
Maharashtra: Fraud of about four crore rupees from farmers,

21 मार्च को अकोला के खदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

अकोला (महाराष्ट्र) : पुलिस ने महाराष्ट्र के अकोला जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन के लिए सूचीबद्ध एक प्रमुख निजी बीमा कंपनी के 10 कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने कथित रूप से किसानों को उनकी फसल के नुकसान के बारे में गलत जानकारी देकर 3.95 करोड़ रुपये की ठगी की थी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में जिला कृषि अधीक्षक डॉ. मुरलीधर इंगले ने “आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कंपनी” के कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर 21 मार्च को अकोला के खदान थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्राथमिकी में कहा गया है कि कंपनी के कर्मचारियों ने झूठी पंचनामा रिपोर्ट (सर्वे फॉर्म) तैयार की और बेमौसम बारिश तथा अन्य प्राकृतिक कारणों से हुए फसल नुकसान की जानकारी वाली रिपोर्ट पर कृषि विभाग के अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर किए और किसानों से 3,95,09,177 रुपये की ठगी की। इसमें कहा गया है कि कंपनी के 10 कर्मियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि “आईसीआईसीआई लोम्बार्ड बीमा कंपनी” को खरीफ के मौसम 2022-23 के लिए अकोला जिले में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ लागू करने के लिए नियुक्त किया गया था।

Location: India, Maharashtra, Akola

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM