खबरे |

खबरे |

राजस्थान: बारां में ड्रग तस्करों ने चेकपोस्ट पर पुलिसकर्मी को पहले मारी गोली, फिर कार से कुचला
Published : Sep 23, 2023, 11:23 am IST
Updated : Sep 23, 2023, 11:23 am IST
SHARE ARTICLE
 In Baran, drug smugglers first shot a policeman at a check post, then crushed him with a car
In Baran, drug smugglers first shot a policeman at a check post, then crushed him with a car

घटना गुरूवार रात की है. 

कोटा (राजस्थान): राजस्थान में मादक पदार्थ तस्करों की खुलेआम गुंडई का मामला सामने आया है. बारां जिले के वन क्षेत्र में जांच चौकी पर  तस्करों को रोकने की कोशिश करने पर राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल को पहले गोली मारी गई और इसके बाद उसे कार से कई बार कुचला गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.  बता दें कि घटना गुरूवार रात की है. 

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि तस्करों ने कांस्टेबल सुजान सिंह को उनके कमर के ऊपरी हिस्से में गोली मार दी और तीन बार गाड़ी से कुचला। घटना में सिंह के पैरों और गर्दन के हिस्से में चोटें आईं हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने किसी तरह पास की पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया।

सारथल थाना के प्रभारी महावीर किराड ने बृहस्पतिवार रात हुई इस घटना का विवरण देते हुए कहा कि टीम को आते देख तस्कर अपना वाहन छोड़कर भाग गए, जिसमें से 241 किलोग्राम चूरा-पोस्ता जब्त किया गया। घायल कांस्टेबल का एकलेरा शहर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Location: India, Rajasthan, Kota

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM