खबरे |

खबरे |

मुंबई के बोरीबली में आठ मंजिला आवासीय इमारत लगी भीषण आग, दो लोगों की मौत, कई झुलसे
Published : Oct 23, 2023, 5:03 pm IST
Updated : Oct 23, 2023, 5:03 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आग में झुलसे कुल पांच लोगों को पास के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।

Mumbai: महानगर के उपनगरीय बोरिवली में सोमवार दोपहर आठ मंजिला आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगने से आठ वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, आग दोपहर करीब 12:30 बजे वीणा संतूर को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की पहली मंजिल के फ्लैट में लगी और उस मंजिल पर अन्य स्थानों तथा बिजली के तारों तक फैल गई। इससे पहले, अधिकारियों ने आग की चपेट में आई इमारत का नाम पावन धाम वीणा संतूर और इसे कांदिवली (पश्चिम) में स्थित बताया था।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की चार गाड़ियां और अन्य वाहन मौके पर पहुंचे। आग में झुलसे कुल पांच लोगों को पास के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारियों ने कहा, "डॉक्टरों ने ग्लोरी वालफैटी (43) और जोसु जेम्स रॉबर्ट (8) को मृत घोषित कर दिया।" उन्होंने कहा कि आग में झुलसे तीन लोगों की पहचान लक्ष्मी बूरा (40), राजेश्वरी भरतरे (24) और रंजन सुबोध शाह (76) के रूप में हुई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने कहा, "उनका (झुलसे लोगों) इलाज जारी है। उनमें से भरतरे 100 प्रतिशत, जबकि अन्य 50 प्रतिशत तक झुलस गए।" इस महीने की शुरुआत में, मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक आवासीय इमारत में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लोग झुलस गए थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM