खबरे |

खबरे |

ठाणे में शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर व्यक्ति ने कर दी वेल्डर की हत्या
Published : Oct 23, 2023, 11:28 am IST
Updated : Oct 23, 2023, 11:28 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आरोपी को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यक्ति ने 29 वर्षीय वेल्डर की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसे शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। 

श्रीनगर पुलिस थाने के निरीक्षक किरन कुमार कबाड़ी ने बताया कि यह घटना रविवार को तड़के लगभग एक बजे हुई जब पीड़ित शौच के लिये वागले एस्टेट के राम नगर इलाके में स्थित अपने घर से बाहर निकला और 32 वर्षीय आरोपी से मिला था । ड्राइवर के तौर पर काम करने वाला आरोपी चालक उसी इलाके में रहता था।

नशे में धुत आरोपी ने पीड़ित से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे और जब उसने देने से इनकार किया तो आरोपी ने चाकू से वार कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी । पुलिस निरीक्षक कबाड़ी ने बताया कि पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।

 सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा और खून से सना चाकू बरामद कर लिया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहां से उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM