खबरे |

खबरे |

तेलंगाना के विधायक राजा सिंह का निलंबन रद्द होने को लेकर ओवैसी ने भाजपा पर साधा निशाना
Published : Oct 23, 2023, 11:22 am IST
Updated : Oct 23, 2023, 11:22 am IST
SHARE ARTICLE
Owaisi targets BJP over cancellation of suspension of Telangana MLA Raja Singh
Owaisi targets BJP over cancellation of suspension of Telangana MLA Raja Singh

मोदी की भाजपा में नफरत फैलाने वाले भाषण पदोन्नति पाने का सबसे आसान तरीका हैं।’’ -ओवैसी

हैदराबाद : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने की निंदा की है, जिनके खिलाफ पार्टी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के कारण पिछले साल कार्रवाई की थी। ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नफरत फैलाने वाला भाषण तुरंत पदोन्नति पाने का सबसे आसान तरीका है।

ओवैसी ने सिंह का निलंबन रद्द किए जाने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने अपने प्रिय ‘‘फ्रिंज एलिमेंट’’ को पुरस्कृत किया है। मुझे पूरा यकीन है कि नुपुर शर्मा को भी प्रधानमंत्री से आशीर्वाद मिलेगा। मोदी की भाजपा में नफरत फैलाने वाले भाषण पदोन्नति पाने का सबसे आसान तरीका हैं।’’

भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख जी किशन रेड्डी ने रविवार को एक बयान में कहा था कि भाजपा नेतृत्व ने तेलंगाना की निवर्तमान विधानसभा में हैदराबाद के गोशामहल से विधायक राजा सिंह के निलंबन को पार्टी द्वारा पहले जारी कारण बताओ नोटिस के जवाब में उनकी तरफ से दिए गए स्पष्टीकरण पर विचार करने के बाद रद्द कर दिया है।

सिंह को पिछले साल अगस्त में ‘‘इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद’’ के खिलाफ उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणियों का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इस वीडियो को बाद में उस सोशल मीडिया मंच ने हटा दिया था, जिस पर इसे अपलोड किया गया था। सिंह को निवारक निरोध (पीडी) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, नवंबर 2022 में तेलंगाना उच्च न्यायालय ने पीडी अधिनियम के तहत उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को रद्द कर दिया था। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

सिंह ने एक वीडियो संदेश में अपना निलंबन वापस लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा प्रमुख किशन रेड्डी और राज्य के अन्य नेताओं का आभार जताया। उन्होंने 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गोशामहल सीट से टिकट देने के वास्ते भी पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM