खबरे |

खबरे |

छत्तीसगढ़ : चार इनामी सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Published : Mar 24, 2023, 6:30 pm IST
Updated : Mar 24, 2023, 6:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Chhattisgarh: 16 naxalites surrender including four prize money (सांकेतिक फोटो)
Chhattisgarh: 16 naxalites surrender including four prize money (सांकेतिक फोटो)

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। 

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चार इनामी नक्सलियों समेत 16 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के सामने 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।  उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कवासी पाले उर्फ जोगी को पकड़ने पर आठ लाख रुपये, पदाम सोमा पर पांच लाख रुपये तथा नक्सली पदाम देवा और नीलम कवासी पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने ‘पूना नर्कोम’ अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी।

Location: India, Chhatisgarh, Raipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

#CSK की जीत के बाद होटल में ही डांस करने लगे #DeepakChahar, खुशी का नहीं रहा कोई ठिकाना

31 May 2023 6:56 PM

Modi सरकार ने जो 75 रु का Coin लॉन्च किया उससे आम जनता नहीं कर सकेगी लेन-देन, जानें क्यों?

31 May 2023 6:55 PM

60 Yrs में 2nd Marriage पर सवाल उठाने वालों को #AshishVidyarthi ने दिया जवाब, तलाक की भी... #shorts

29 May 2023 6:51 PM

UP की इस लड़की के गोलगप्पे का नहीं कोई मुकाबला, बोली- शादी के बाद काम करने में कैसी शर्म? #shorts

29 May 2023 6:50 PM

मीलों दूर पानी भरने जाती थी मां, 14साल के बेटे ने खोद डाला कुआं, देखकर मां नहीं रोक पाई आंसू #shorts

29 May 2023 6:49 PM