खबरे |

खबरे |

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर के मंदिर में ‘छड़ी मुबारक’ की पूजा की
Published : Aug 24, 2023, 5:19 pm IST
Updated : Aug 24, 2023, 5:19 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

न्होंने कहा, ‘‘छड़ी मुबारक यात्रा संबंधी पारंपरिक अनुष्ठान के बाद पवित्र छड़ी को 26 अगस्त को श्री अमरनाथजी गुफा में ले जाया जाएगा।’’

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को महादेव गिर दशनामी अखाड़ा में श्री अमरनाथजी छड़ी मुबारक की पूजा-अर्चना की।  आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और सभी की शांति, समृद्धि, खुशी तथा कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दौरान भगवान शिव की पवित्र छड़ी के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि भी मौजूद थे। 

प्रवक्ता ने कहा कि श्रावण शुक्ल पंचमी के अवसर पर छड़ी-पूजन दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा के समापन से पहले का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। उन्होंने कहा, ‘‘छड़ी मुबारक यात्रा संबंधी पारंपरिक अनुष्ठान के बाद पवित्र छड़ी को 26 अगस्त को श्री अमरनाथजी गुफा में ले जाया जाएगा।’’

पूजा-अर्चना के बाद, गिरि ने संवाददाताओं से कहा कि परंपरा के मुताबिक पवित्र छड़ी का सम्मान करने के लिए राज्य के प्रमुख दशनामी अखाड़े का दौरा करते हैं। गिरि ने कहा, ‘‘1989 से पहले, राज्य के प्रमुख सम्मान देने के लिए आते थे। जब तक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला जीवित थे, इस अवसर पर लगभग 20,000 लोगों की एक बड़ी सभा होती थी और वह इसे संबोधित करते थे।’’.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM