खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: लातूर में बैंक धोखाधड़ी के मामले में दो लोग गिरफ्तार
Published : Jan 25, 2023, 1:48 pm IST
Updated : Jan 25, 2023, 1:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Maharashtra: Two arrested in connection with bank fraud in Latur
Maharashtra: Two arrested in connection with bank fraud in Latur

पुलिस निरीक्षक संजीवन मिरकाले ने बताया कि जब संबंधित दस्तावेज बैंक में जमा किए गए, तो पाया गया कि खाते में शेष राशि केवल 96,559 रुपये है।

लातूर (महाराष्ट्र) : पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक राष्ट्रीयकृत बैंक से 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता तहसीलदार महेश परांडेकर के अनुसार सरकार के जलयुक्त शिविर अभियान के तहत धनराशि वितरित करने का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के माध्यम से 12,27,297 रुपये और 41,06,610 रुपये की राशि का वितरण करने के लिए जल संरक्षण अधिकारियों को दो ‘डिमांड ड्राफ्ट’ दिए गए।

पुलिस निरीक्षक संजीवन मिरकाले ने बताया कि जब संबंधित दस्तावेज बैंक में जमा किए गए, तो पाया गया कि खाते में शेष राशि केवल 96,559 रुपये है। इसके बाद एक लेखा परीक्षा (ऑडिट) की गई, जिसमें 22.87 करोड़ रुपये के कथित गबन का पता चला।

अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को स्थानीय राजस्व विभाग के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Location: India, Maharashtra, Latur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM