खबरे |

खबरे |

नवी मुंबई में 524 इमारतों को बताया गया खतरनाक, जल्द से जल्द खाली करने के निर्देश
Published : May 25, 2023, 1:24 pm IST
Updated : May 25, 2023, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

नगर निकाय के अनुसार, इन इमारतों को तत्काल गिराया जाएगा।

ठाणे (महाराष्ट्र): नवी मुंबई नगर निगम ने शहरी क्षेत्र के विस्तृत सर्वेक्षण के बाद अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली 524 इमारतों को खतरनाक घोषित किया है। नगर निकाय ने यह जानकारी दी।

नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त राजेश नार्वेकर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन भवनों में से 61 सी-1 श्रेणी (सबसे खतरनाक, रहने के लिए अनुपयुक्त तथा तत्काल गिराए जाने की आवश्यकता) में आते हैं। वहीं 114 सी-2ए श्रेणी (खाली करने तथा संरचनात्मक मरम्मत की आवश्यकता), 300 सी-2बी (बिना खाली कराए मरम्मत की जरूरत) और 49 सी-3 श्रेणी (मामूली मरम्मत की जरूरत) में आते हैं।

नगर निकाय के अनुसार, सी-1 श्रेणी में आने वाले भवनों की बिजली और पानी की आपूर्ति तुरंत काट दी जाएगी। इन इमारतों को तत्काल गिराया जाएगा।

विज्ञप्ति के अनुसार, खतरनाक इमारतों के मालिकों और इनमें रहने वालों को परिसर खाली करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी दुर्घटना तथा जनहानि को टाला जा सके। सी-1 के अलावा अन्य श्रेणियों के भवनों को मरम्मत की जरूरत है जिसके बाद नगर निकाय उन्हें रहने के लिए उपयुक्त होने का प्रमाणपत्र देगा और फिर लोग उसमें दोबारा रहने आ पाएंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM