खबरे |

खबरे |

विभाजनकारी राजनीति के लिए जानी जाती थीं पिछली सरकारें : योगी आदित्यनाथ
Published : Nov 25, 2022, 5:52 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 5:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Previous governments were known for divisive politics: Yogi Adityanath
Previous governments were known for divisive politics: Yogi Adityanath

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारें जातिवाद, क्षेत्रवाद और धार्मिक भावनाओं के आधार पर विभाजनकारी राजनीति के लिए जानी जाती थीं,

अलीगढ़ (उप्र) :   उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को विपक्षी दलों खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारें जातिवाद, क्षेत्रवाद और धार्मिक भावनाओं के आधार पर विभाजनकारी राजनीति के लिए जानी जाती थीं, वहीं वर्तमान सरकार सभी वर्गों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को यहां 86.5 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद प्रदर्शनी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में रक्षा गलियारा और स्‍मार्ट सिटी उद्यम जैसी परियोजनाओं को लागू किया है।

उन्होंने संभावित निकाय चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने विकास के एक नये युग की शुरुआत की है और केंद्र व राज्‍य की तरह जब निकायों में ( शहरी स्‍थानीय निकाय चुनाव) में भारतीय जनता पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों का बहुमत मिलेगा तो विकास की गति और तेज होगी।

उन्होंने कहा कि जहां उत्तर प्रदेश में पिछली सरकारें जातिवाद, क्षेत्रवाद और धार्मिक भावनाओं के आधार पर विभाजनकारी राजनीति के लिए जानी जाती थीं, वहीं वर्तमान सरकार सभी वर्गों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

योगी ने राज्‍य की बेहतर कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की बेहतर स्थिति से औद्योगिक विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है और उद्यमी यहां निवेश करने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का समर्थन इसलिए मिला क्योंकि सरकार ने उन्हें सुरक्षा और स्वाभिमान, दोनों मुहैया कराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में आम लोगों के लिए सभी नागरिक सुविधाओं में बड़ा सुधार करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर स्ट्रीट लाइट परियोजना चलाई गई।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM