खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र: भारी बारिश से ठाणे में कुआं धंसा, कोई घायल नहीं
Published : Jun 26, 2023, 11:35 am IST
Updated : Jun 26, 2023, 11:35 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

जब कुआं धंसा तो वहां पास में खड़ा एक दोपहिया वाहन भी उसमें गिर गया। 

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले 24 घंटे में हुई भारी बारिश से सोमवार को सुबह एक कुआं और उसके आसपास की जगह धंस गई। नगर निगम ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रमुख यासिन तडवी ने कहा कि मुंबई इलाके के जीवन बाग में हुई इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि जब कुआं धंसा तो वहां पास में खड़ा एक दोपहिया वाहन भी उसमें गिर गया।  ठाणे शहर और उसके आसपास के इलाकों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई। अधिकारी ने बताया कि सुबह छह बजकर करीब 50 मिनट पर कुआं और उसके आसपास की जगह धंस गई जिसके बाद पास में खड़ा स्कूटर भी कुएं में गिर गया। उन्होंने कहा कि अभी तक वाहन को नहीं निकाला गया है।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे शहर में सोमवार को सुबह आठ बजकर 30 मिनट तक पिछले 24 घंटे में 85.49 मिलीमीटर बारिश हुई। देर रात दो बजकर 30 मिनट से तीन बजकर 30 मिनट यानि एक घंटे में 38.87 मिलीमीटर बारिश हुई।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी माह से शहर में अबतक 225.25 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 179.49 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM