खबरे |

खबरे |

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में अब मंत्रियों का टैक्स नहीं भरेगी सरकार
Published : Jun 26, 2024, 10:20 am IST
Updated : Jun 26, 2024, 10:20 am IST
SHARE ARTICLE
Government will no longer pay taxes of ministers in Madhya Pradesh
Government will no longer pay taxes of ministers in Madhya Pradesh

राज्य मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में अब सरकारी खजाने से मुख्यमंत्री और मंत्रियों का आयकर जमा नहीं किया जाएगा। उन्हें आम आदमी की तरह अपना आयकर स्वयं की जेब से भरना होगा।  डा. मोहन यादव सरकार ने वर्षों पुरानी कांग्रेस सरकार की इस परंपरा को मंगलवार को समाप्त कर दिया। राज्य मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। 

बता दें कि प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों को मिलने वाले वेतन-भत्ते पर लगने वाला आयकर राज्य सरकार अपने खजाने से भरती रही है। इस पर लगभग 79 लाख रुपये का व्ययं आता है। दरअसल, मध्य प्रदेश मंत्री वेतन तथा भत्ता अधिनियम 1972 में 31वां संशोधन कर कांग्रेस की तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार ने सीएम और मंत्रियों का आयकर जमा करने की परंपरा आरंभ की थी।1994 से मंत्रियों को वेतन-भत्ते पर लगने वाले आयकर का भुगतान सरकारी खजाने से किया जा रहा है।

 (For More News Apart from Government will no longer pay taxes of ministers in Madhya Pradesh, Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM