खबरे |

खबरे |

Manipur News: मणिपुर में देर रात कुकी उग्रवादियों ने CRPF बटालियन पर किया हमला, 2 जवान शहीद
Published : Apr 27, 2024, 10:49 am IST
Updated : Apr 27, 2024, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
Two CRPF soldiers killed in kuki militant attack in Manipur news in hindi
Two CRPF soldiers killed in kuki militant attack in Manipur news in hindi

उग्रवादियों ने बम भी फेंके, जिनमें से एक बम सीआरपीएफ की 128 बटालियन की चौकी में फटा।’’ 

Manipur News: शुक्रवार (26 अप्रैल) आधी रात को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नरसेना इलाके में आतंकवादियों के हमले में दो जवान शहीद हो गए। दोनों जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 128वीं बटालियन के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कुकी समुदाय के उग्रवादियों ने रात करीब 12:00 बजे से 2:15 बजे के बीच सीआरपीएफ जवानों पर हमला किया. उग्रवादियों ने बम भी फेंके, जिनमें से एक बम सीआरपीएफ की 128 बटालियन की चौकी में फटा।’’ 

मृतक जवानों की पहचान सीआरपीएफ के उप-निरीक्षक एन. सरकार और हेड कांस्टेबल अरूप सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हमले में निरीक्षक जादव दास और कांस्टेबल आफताब दास छर्रे लगने से घायल हुए हैं।

IPL 2024: Punjab Kings ने बनाया टी20 इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कोलकाता के खिलाफ रोमांचक रहा मुकाबला

पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों ने मोइरांग पुलिस थाना क्षेत्र के नारानसेना में आईआरबीएन (भारतीय आरक्षित वाहिनी) शिविर पर हमला किया। सीआरपीएफ जवानों को आईआरबीएन शिविर की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। पुलिस ने कहा कि हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाश जारी है।

Rajasthan Accident News: रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत

बिष्णुपुर जिला आंतरिक मणिपुर लोकसभा क्षेत्र में आता है। यहां 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान हिंसा हुई थी. इसमें 3 लोग घायल हो गए. दो दिन बाद, 22 अप्रैल को, राज्य के लुवांगसानोल सेकमाई में कुकी और मैतई गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
 
गौर हो कि पिछले साल 3 मई को मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़की थी. जिसके बाद से ही यहां पर हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है.  

(For more news apart from Two CRPF soldiers killed in kuki militant attack in Manipur news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)  
 

Location: India, Manipur, Imphal

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM