खबरे |

खबरे |

ठंड की चपेट में राजस्थान, जयपुर में पारा 6.8 डिग्री तक लुढ़का
Published : Dec 27, 2022, 12:38 pm IST
Updated : Dec 27, 2022, 12:38 pm IST
SHARE ARTICLE
In the grip of cold, mercury dropped to 6.8 degrees in Rajasthan, Jaipur
In the grip of cold, mercury dropped to 6.8 degrees in Rajasthan, Jaipur

राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 6.8 डिग्री व 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर ; राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है जहां बीती सोमवार रात चुरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार रात न्यूनतम तापमान चुरू में 0.5 डिग्री, सीकर में 1.5 डिग्री, पिलानी में 1.9 डिग्री, नागौर में 2.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 3.8 डिग्री, संगरिया में 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, करौली में 4.2 डिग्री, सिरोही में 4.6 डिग्री, बीकानेर में 3.9 डिग्री, चित्तौड़गढ में 4.7 डिग्री, गंगानगर और बूंदी में 4.8-4.8 डिग्री, अलवर में 5.3 डिग्री, जैसलमेर में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 6.8 डिग्री व 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर से राज्य में घने कोहरे में कमी आने की संभावना है। वहीं जनवरी के पहले सप्ताह में शीत लहर का नया दौर शुरू होने का अनुमान है।.

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM