खबरे |

खबरे |

Twin Sisters Emotional Letter To PM Modi News: जुड़वा बहनों ने PM मोदी को लिखा इमोशनल खत, पढ़कर रोक नहीं पाएंगे आंसू
Published : Feb 28, 2024, 1:46 pm IST
Updated : Feb 28, 2024, 1:50 pm IST
SHARE ARTICLE
Twin sisters wrote an emotional letter to PM Modi News In Hindi
Twin sisters wrote an emotional letter to PM Modi News In Hindi

बहनों  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके माता-पिता का तबादला राजधानी जयपुर में कर दिया जाए.

Twin sisters wrote an emotional letter to PM Modi News In Hindi: राजस्थान के दौसा जिले में रहने वाली दो बहनों का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह पत्र दो बहनों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है। ये दोनों बहनें जुड़वां हैं, जिनकी उम्र 12 साल है। इन दोनों बहनों  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके माता-पिता का तबादला राजधानी जयपुर में कर दिया जाए.

इन जुड़वाँ बहनों का नाम अर्चना और अर्चित है। दोनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि उनकी नौकरी के कारण उनके माता-पिता दोनों को उनसे दूर रहना पड़ता है। उन्हें अपने माता-पिता की बहुत याद आती है, इसलिए दोनों लड़कियों ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर उन्हें जयपुर शिफ्ट करने का आग्रह किया है।

पत्र लिखने के साथ-साथ दोनों बहनों ने अपने माता-पिता, घर और दोनों बहनों का एक स्केच भी बनाया है। इस इमोशनल लेटर की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई, जिसे पढ़कर लोगों की आंखों में आंसू आ गए. दोनों बहनों ने पत्र में लिखा है कि हमारे पिता पंचायत समिति चौहटन में सहायक लेखाधिकारी है और हमारी मां हेमलता मीणा बालोतरा कर समदड़ी में लेवल-टू में हिंदी की टीचर हैं.. इसके अलावा हम दोनों बहनें अपने चाचा-चाची के साथ रहती हैं. हम दोनों अपने माता-पिता को बहुत याद करते हैं और हम उनके बिना पढ़ाई नहीं कर सकते। दोनों बहनों ने आगे लिखा कि हम चाहते हैं कि हमारे माता-पिता का ट्रांसफर जयपुर हो जाए, ताकि हम उनके साथ रहकर पढ़ाई कर सकें।

इसके साथ ही दोनों बहनों ने लिखा कि हमने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सुकन्या समृद्धि योजना जैसे आपके कई अभियानों के बारे में सुना है, जिससे हमें प्रेरणा मिली. दोनों ने लिखा कि हम अपने माता-पिता के साथ रहना चाहते हैं।

(For more news apart from Twin sisters wrote an emotional letter to PM Modi News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM