खबरे |

खबरे |

Uttarakhand News: नानकमत्ता साहिब के कार सेवक बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने की ताबड़तोड़
Published : Mar 28, 2024, 11:08 am IST
Updated : Mar 28, 2024, 11:08 am IST
SHARE ARTICLE
Nanakmatta Sahib's car servant Baba Tarsem Singh shot dead News In Hindi
Nanakmatta Sahib's car servant Baba Tarsem Singh shot dead News In Hindi

नानकमत्ता साहिब के मुख्य सेवादार बाबा तरसेम सिंह की आज सुबह दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Nanakmatta Sahib's car servant Baba Tarsem Singh shot dead News In Hindi: उत्तराखंड के उधम नगर सिंह के गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के मुख्य सेवादार बाबा तरसेम सिंह की आज सुबह दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में खटीमा के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तरसेम सिंह को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध सिख गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर मौजूद हैं। उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एपी अंशुमान ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे शिविर के अंदर नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह पर गोलियां चलाई. उन्होंने कहा कि हत्यारों को पकड़ने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के साथ कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया है. हत्या की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया जा रहा है।

बता दें कि तरसेम सिंह पंजाब और तराई में सिखों के सिरमौर माने जाते थे. इस हत्या से पंजाब में गमगीन माहौल है.  

(For more news apart from Nanakmatta Sahib's car servant Baba Tarsem Singh shot dead News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman

Location: India, Uttarakhand, Dehradun

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM