खबरे |

खबरे |

Assam News: असम में 19 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त, छह गिरफ्तार
Published : Jun 28, 2024, 3:38 pm IST
Updated : Jun 28, 2024, 3:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Heroin worth Rs 19 crore seized in Assam, six arrested News in hindi
Heroin worth Rs 19 crore seized in Assam, six arrested News in hindi

राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Assam News: असम में तीन अलग-अलग अभियानों में 19 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की गई है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस ने एक विशेष सूचना के आधार पर कछार जिले के दिघारखाल टोल गेट पर एक विशेष अभियान चलाया और एक किलो 881 ग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस द्वारा जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 9.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसी जिले में एक अन्य घटना में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 561 ग्राम हेरोइन जब्त की, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कार्बी आंगलोंग जिले के बारापत्थर में एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से सात करोड़ रुपये मूल्य की एक किलो पांच ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री शर्मा ने पुलिस को इस सफल अभियान के लिए बधाई दी।

(For more news apart from Heroin worth Rs 19 crore seized in Assam, six arrested News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM