खबरे |

खबरे |

सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास नौ किलोग्राम मादक पदार्थ किया बरामद
Published : Jul 28, 2023, 4:49 pm IST
Updated : Jul 28, 2023, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

तलाशी अभियान के दौरान मादक पदार्थ के पांच पैकेट बरामद हुए जिनका वजन 8.960 किलोग्राम था। 

राजौरी/जम्मू:  सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से करीब नौ किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया।

राजौरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर सेना ने खुफिया सूचना के आधार पर एलओसी के पास नौशेरा के झांगर इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान मादक पदार्थ के पांच पैकेट बरामद हुए जिनका वजन 8.960 किलोग्राम था। 

सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में नौशेरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा,'' इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी एलओसी पार से तस्करी के संभावित प्रयास का संकेत है जिसे नाकाम कर दिया गया।''

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM