खबरे |

खबरे |

मुख्यमंत्री ने राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना का किया शुभारंभ
Published : Nov 28, 2022, 4:26 pm IST
Updated : Nov 28, 2022, 4:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Chief Minister inaugurated Ganga water supply scheme in Rajgir
Chief Minister inaugurated Ganga water supply scheme in Rajgir

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज से राजगीर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गयी है।

पटना, (संवाददाता) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में राजगीर के लिए गंगाजल आपूर्ति योजना का दीप प्रज्ज्वलित कर और रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर शुभारंभ किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज से राजगीर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो गयी है।

'वर्ष 2019 में जल - जीवन - हरियाली अभियान की शुरुआत की गयी थी। इसको लेकर पहले ही सभी पार्टियों के साथ बैठक की गयी थी। उसी बैठक में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाने को लेकर निर्णय लिया गया था। उसी का पार्ट गंगाजल आपूर्ति योजना है। इस योजना के तहत राजगीर, गया, बोधगया और नवादा में गंगाजल की सप्लाई होगी।

राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत

आज राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना की शुरुआत की गयी है। कल गया में इसकी शुरुआत होगी। कुछ महीनों बाद नवादा में भी गंगाजल आपूर्ति योजना शुरू होगी। राजगीर के सभी घरों में गंगाजल पहुंचेगा। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर गंगाजल की आपूर्ति की जायेगी। इस पानी से आपलोग खाना, पीना, नहाना और दूसरे अन्य काम भी कर सकते हैं। आपको पानी की जितनी जरूरत होगी उतना पानी सभी घरों को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर काफी महत्वपूर्ण जगह है। यहां विकास के काफी काम हुए हैं। घोड़ा कटोरा को भी काफी विकसित किया गया है। यहां वाहनों के साथ आना प्रतिबंधित है। इसके लिए टमटम चालकों को ई-रिक्शा दिया गया है ताकि पर्यावरण को नुकसान न हो और पर्यटक यहां आसानी से आ-जा सकें। यहां भगवान बुद्ध की मूर्ति भी हमने लगवा दी है। राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर बनाया गया है। दिल्ली से भी मीटिंग करने लोग यहां आने लगे हैं। नेचर सफारी, जू सफारी का भी यहां निर्माण कराया गया है। पांडु पोखर को भी विकसित किया गया है।

नालंदा यूनिवर्सिटी की फिर से स्थापना हमलोगों ने करवायी है। इसे और भी आगे बढ़ाना है। पहले नालंदा यूनिवर्सिटी में दुनिया भर के 20-22 देशों के लोग पढ़ने आते थे। राजगीर में स्पोर्ट्स अकादमी का निर्माण कराया जा रहा है। ज्ञान प्राप्त करने से पहले भगवान बुद्ध वेणुवन में आये थे वेणुवन का विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण कराया गया है। भगवान महावीर से जुड़ी कई चीजें यहां मौजूद हैं। यहां जैन धर्मशाला है, जहां पर बाहर से आकर लोग ठहरते हैं।

राजगीर में है काफी कुछ

राजगीर में प्रसिद्ध गर्म पानी का कुंड है। यहां शीतल कुंड गुरुद्वारा भी अच्छे ढंग से बनवा दिया गया है। यहां तीन साल में एक बार मलमास मेला लगता है। ऐसी मान्यता है कि 33 करोड़ देवी-देवता यहां आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घरों तक गंगाजल पहुंचने से राजगीर के सभी कुंड भी सुरक्षित रहेंगे। उनका जल संरक्षित रहेगा। राजगीर पौराणिक स्थल है। इसका अंतर्राष्ट्रीय महत्व है। मखदुम साहब को भी यहां ज्ञान की प्राप्ति हुयी। यहां के मखदुम कुंड को भी विकसित किया गया है। यहां का शांति स्तूप पचास साल पहले बना था। हमने सभी धर्मों के स्थलों का विकास किया है। जरासंघ के अखाड़े की देखभाल का काम ए०एस०आई० के पास है। हमने कहा है कि इसे हमें दे दीजिये। हम इसका ठीक ढंग से विकास करेंगे लेकिन वे दे नहीं रहे हैं तो हमने सोचा है कि जरासंघ के अखाड़े के बगल में जरासंघ का स्मारक बना देंगे। हम यहां लगातार आते रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना से एक घंटे में राजगीर पहुंचने की योजना हमने बना दी है, उस पर काम चल रहा है। गया से भी एक घंटे में राजगीर पहुंचने की योजना पर काम जारी है आपलोगों से अपील है कि गंगाजल का सदुपयोग कीजियेगा। राजगीर बहुत पौराणिक और ऐतिहासिक जगह है। नई पीढ़ी के लोग भी यहां आएंगे और इसके बारे में जानेंगे- समझेंगे आपलोगों की खुशी देखकर मुझे भी काफी खुशी हो रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने स्मृति चिह्न भेंटकर किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर ने गंगा पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी। गंगाजल 

कार्यक्रम में गंगाजल आपूर्ति योजना के सफल शुभारंभ के लिए बेहतर प्रयास करने वाले आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के सचिव सह नालंदा जिला के प्रभारी सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अभियंताओं को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर, संसदीय कार्य मंत्री सह नालंदा जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री संजय कुमार झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं जल संसाधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

राजगीर में गंगाजल आपूर्ति योजना के उद्घाटन से पूर्व नवादा जिले के मोतनाजे में मुख्यमंत्री ने गंगाजल आपूर्ति योजना का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने 24 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र एवं क्लियर वाटर पंप हाऊस का बटन दबाकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राजगीर में गंगाजी राजगृह जलाशय का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया तथा 24 एम.एल.डी. जलशोधन संयंत्र एवं क्लियर वाटर पंप हाऊस का बटन दबाकर उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने गंगाजल के शुभ आगमन के अवसर पर गंगा पूजा एवं गंगा आरती भी की

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM