खबरे |

खबरे |

झारखंड के एक ब्लॉक में मौलवियों ने निकाह में नृत्यु, संगीत, पटाखों पर लगायी पाबंदी
Published : Nov 28, 2022, 5:10 pm IST
Updated : Nov 28, 2022, 5:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Clerics ban dance, music, firecrackers in Nikah in a block of Jharkhand
Clerics ban dance, music, firecrackers in Nikah in a block of Jharkhand

जिले के निरसा ब्लॉक में स्थित सिबलिबादी जामा मस्जिद के मुख्य मौलवी मौलाना मसूद अख्तर ने सोमवार को कहा कि ये सभी पाबंदियां दो दिसंबर से प्रभावी होंगी।

धनबाद (झारखंड) :  जिले के एक ब्लॉक के मौलवियों ने निकाह के दौरान ‘गैर-इस्लामी चीजों’ जैसे नृत्य, तेज आवाज वाले संगीत और पटाखे चलाने पर पाबंदी लगा दी है और इसका उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की बात कही है।

जिले के निरसा ब्लॉक में स्थित सिबलिबादी जामा मस्जिद के मुख्य मौलवी मौलाना मसूद अख्तर ने सोमवार को कहा कि ये सभी पाबंदियां दो दिसंबर से प्रभावी होंगी।

अख्तर ने कहा, ‘‘हमने आम सहमति से तय किया है कि निकाह इस्लाम के हिसाब से होंगे और नाच-गाना, डीजे और पटाखें चलाना, ये सब नहीं होगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 5,100 रुपये का जुर्माना लगेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस्लाम में इनकी इजाजत नहीं है। इससे लोगों को भी परेशानी होती है।’’ निकाह से जुड़ा यह फैसला अख्तर की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में लिया गया। अख्तर ने यह भी कहा कि निकाह रात आठ बजे से पहले पढ़ा लिया जाए क्योंकि उसके बाद का समय सही नहीं होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई रात 11 बजे के बाद निकाह कराता है तो उसपर भी जुर्माना लगाया जाएगा। उल्लंघन करने वाले को लिखित माफीनामा भी देना होगा।’’

मौलवी ने मुसलमानों से आग्रह किया कि वे इस फैसले के बारे में अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों को भी बताएं।

Location: India, Jharkhand, Dhanbad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM