खबरे |

खबरे |

तेलंगाना : नौ साल के बच्चे का अपहरण कर की हत्या, आरेपी को मौत की सजा
Published : Sep 29, 2023, 6:23 pm IST
Updated : Sep 29, 2023, 6:23 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

दोषी व्यक्ति पीड़ित के पिता को जानता था जो पेशे से एक पत्रकार है ।

हैदराबाद : तेलंगाना के महबूबाबाद जिले की एक अदालत ने अक्टूबर 2020 में फिरौती के लिए नौ साल के एक बच्चे का अपहरण करने और इसके बाद उसकी हत्या करने के मामले में 22 साल के एक युवक को मौत की सजा सुनाई है। जिला सत्र अदालत न्यायाधीश ने ऑटोमाबाइल मैकेनिक के तौर पर काम करने वाले एम. सागर को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोषी पाया और उसे मौत की सजा सुनायी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने 18 अक्टूबर 2020 को महबूबाबाद शहर में नाबालिग बच्चे का अपहरण कर लिया। दोषी व्यक्ति पीड़ित के पिता को जानता था जो पेशे से एक पत्रकार है ।

इसके बाद आरोपी लड़के को अपनी बाइक पर बैठाकर अन्नाराम गांव की एक पहाड़ी पर ले गया और उसने उसे नींद की गोलियां देने के बाद इस डर से गला घोंटकर मार डाला कि लड़का उसकी पहचान उजागर कर देगा। बाद में, सागर ने अपने मोबाइल फोन से लड़के के माता-पिता को फोन किया और उनके बेटे को छोड़ने के लिए 45 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। आरोपी ने हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए लड़के के शव को जला दिया।

पुलिस ने बताया कि सागर को इस बात की जानकारी मिली कि बच्चे के माता-पिता ने एक संपत्ति खरीदी है, इसके बाद उसने आसानी से पैसा कमाने की योजना बनाई और इस अपराध को अंजाम दिया।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM