खबरे |

खबरे |

महाराष्ट्र के ठाणे में बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Published : Jul 30, 2023, 12:29 pm IST
Updated : Jul 30, 2023, 12:29 pm IST
SHARE ARTICLE
 representational image
representational image

15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट हो सकती है। 

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह परिवहन निगम की एक बस में आग लगने से उसमें सवार 50 यात्री बाल-बाल बचे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासिन टडवी ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि ठाणे नगर परिवहन निगम (टीएमटी) की बस में सवार लगभग 50 यात्री नारपोली से चेंदानी कोलीवाड़ा की तरफ जा रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेंट्रल मैदान के पास वाहन में आग लग गई। टडवी ने बताया कि बस में आग लगने की बात पता चलते ही चालक और खलासी ने तुरंत सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला।

टडवी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ दल मौके पर पहुंचा और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट हो सकती है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM