खबरे |

खबरे |

राजस्थान : ट्रक की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत, एक घायल
Published : Jul 31, 2023, 5:20 pm IST
Updated : Jul 31, 2023, 5:20 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

मृतकों की पहचान मुकेश (23) और मोहित (24) के रूप में की गई है।

जयपुर: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक तेज गति वाले ट्रक ने रविवार शाम को तीन कांवड़ियों को कुचल दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि हादसे में दो कावंडियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य उपचाराधीन है।

थानाधिकारी रोशनलाल सामरिया ने सोमवार को बताया कि झडवासा गांव के पास रविवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक ने तीन कावड़ियों को कुचल दिया जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।  उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मुकेश (23) और मोहित (24) के रूप में की गई है।

समरिया ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया एवं मामले की जांच की जा रही है।

Location: India, Rajasthan, Jaipur

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM