खबरे |

खबरे |

अमेरिकी मॉल में गोलीबारी में मारी गई भारतीय इंजीनियर का पार्थिव शरीर को स्वदेश भेजने की प्रक्रिया जारी
Published : May 9, 2023, 1:13 pm IST
Updated : May 9, 2023, 1:13 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

‘गोलीबारी की इस दुखद घटना में दो अन्य भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं।

ह्यूस्टन (अमेरिका) : ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास, शनिवार को टेक्सास के मॉल में हुई गोलीबारी में जान गंवाने वाली भारतीय इंजीनियर ऐश्वर्या थतिकोंडा का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने में परिजनों की मदद कर रहा है। साथ ही दूतावास ने यह भी पुष्टि की कि इस दुखद घटना में दो भारतीय घायल भी हुए हैं।

मैककिनी निवासी ऐश्वर्या (26) अपने एक दोस्त के साथ मॉल में खरीदारी कर रही थीं तभी डलास में ऐलेन प्रीमियम आउटलेट्स में बंदूकधारी मौरिसियो गार्सिया ने उन पर गोली चला दी।

गोलीबारी शनिवार को दिन में दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे शुरू हुई और उस वक्त मॉल के बाहरी हिस्से में खरीदारों की भीड़ जमा हो गई थी। गोलीबारी में कम से कम आठ लोग मारे गए थे और हमलावर मौरिसियो गार्सिया (33) को भी पुलिस ने मार गिराया था।.

भारत के तेलंगाना राज्य में रांगा रेड्डी जिला अदालत में जिला न्यायाधीश की बेटी ऐश्वर्या परफेक्ट जनरल कॉन्ट्रैक्टर्स एलएलसी में प्रोजेक्ट मैनेजर थीं। ह्यूस्टन में भारतीय वाणिज्य दूतावास ऐश्वर्या के और गोलीबारी में घायल दो अन्य भारतीयों के परिवार के संपर्क में है।. ह्यूस्टन में भारतीय महावाणिज्य दूत असीम महाजन ने ‘पीटीआई’ को बताया कि वे ऐश्वर्या का पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंपने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने में परिजनों की मदद कर रहे हैं।

महाजन ने कहा, ‘‘गोलीबारी की इस दुखद घटना में दो अन्य भारतीय नागरिक भी घायल हुए हैं। हमलोग स्थानीय एवं अस्पताल प्रशासन, घायलों के रिश्तेदारों और समुदाय के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं।’’

सूत्रों के अनुसार इनमें से एक की हालत गंभीर है। डलास में वाणिज्य दूतावास के अधिकारी औपचारिकताएं पूरी करने तथा यहां से संबंधित अन्य जिम्मेदारियों के सिलसिले में हरसंभव सहायता करेंगे। तेलुगु एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के नेता अशोक कोल्ला थतिकोंडा के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं।

मारे गए अन्य लोगों में तीन साल का एक बच्चा, उसके माता पिता, एक सुरक्षा गार्ड और प्राथमिक स्कूल जाने वाली दो बहनें शामिल हैं। घटना में सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं और उनका अब भी अस्पताल में इलाज हो रहा है। अपराध की जांच जारी है और घटना में मारे गए लोगों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM