खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: अस्पताल जा रहे पिता-पुत्र को कार ने मारी टक्कर, बेटे की मौत
Published : Sep 20, 2024, 1:44 pm IST
Updated : Sep 20, 2024, 1:44 pm IST
SHARE ARTICLE
Chandigarh News: Car hits father and son on their way to hospital, son dies
Chandigarh News: Car hits father and son on their way to hospital, son dies

राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अर्नव को मृत घोषित कर दिया।

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में गुरुवार को एक भयानक सड़क हादसे में 5 साल के अर्नव की मौत हो गई, जबकि उसके पिता पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ जब पंकज अपने बेटे अर्नव के साथ बाइक पर सेक्टर 16 स्थित अस्पताल जा रहे थे। अचानक एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।

राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अर्नव को मृत घोषित कर दिया। पंकज की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. अर्नव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस कार से यह हादसा हुआ वह प्रोविजनल नंबर थी और उसमें दो लोग सवार थे. दुर्घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार जब्त कर ली और चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

(For more news apart from Chandigarh News: Car hits father and son on their way to hospital, son dies News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM