खबरे |

खबरे |

नाइजीरिया में पलटी नाव, 103 की मौत, 97 लापता, 100 को बचाया गया
Published : Jun 14, 2023, 2:02 pm IST
Updated : Jun 14, 2023, 2:02 pm IST
SHARE ARTICLE
Boat capsizes in Nigeria, 103 dead, 97 missing, 100 rescued
Boat capsizes in Nigeria, 103 dead, 97 missing, 100 rescued

लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

नाइजीरिया: नाइजीरिया के क्वारा में सोमवार तड़के एक नाव नाइजर नदी में डूब गई. इस हादसे में 103 लोगों की मौत हो गई, 97 लोग लापता हो गए. साथ ही 100 लोगों को बचा लिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव पर 300 लोग सवार थे. सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक एक स्थानीय निवासी ने बताया कि अगबोती गांव में एक शादी में कुछ लोग गए थे. इस बीच तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में शादी में आए कुछ मेहमानों ने गांव छोड़ने के लिए नाव से नदी पार करने का सहारा लिया.

उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ किनारे की ओर आते समय उनकी नाव पानी में छिपे एक पेड़ के तने से टकराकर टूट गयी. इसके बाद वह दो हिस्सों में बंट गई और पानी में डूब गई।

इससे पहले मई में नाइजीरिया के सोकोतो में एक नाव पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया के ऐसे इलाकों में नाव दुर्घटनाएं काफी आम हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के लोग आमतौर पर आने-जाने के लिए सेल्फ मेड बोट का इस्तेमाल करते हैं।
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM