खबरे |

खबरे |

यूक्रेन पर प्रतिबंध लगाने में दुनिया को कई दिन लग गए : जेलेंस्की
Published : Jan 19, 2023, 12:13 pm IST
Updated : Jan 19, 2023, 12:13 pm IST
SHARE ARTICLE
It took the world several days to impose sanctions on Ukraine: Zelensky
It took the world several days to impose sanctions on Ukraine: Zelensky

जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है, वह कहीं नहीं जाना चाहते और युद्ध लड़ने के लिए उन्हें केवल गोला-बारूद की जरूरत है।

दावोस : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को कहा कि रूस को युद्ध शुरू करने के लिए कुछ सेकंड लगे थे लेकिन दुनिया को प्रतिबंध लगाने में कई दिन लग गए।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक को कीव से ऑनलाइन संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब रूस ने बिना किसी हिचकिचाहट के क्रीमिया पर हमला किया तो दुनिया हिचकिचा रही थी लेकिन दुनिया को अब संकोच नहीं करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया को रूस की तुलना में तेजी से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें ही इस युद्ध को समाप्त करना होगा और इसके लिए पूरी दुनिया को यूक्रेन का समर्थन करने के लिए एकजुट होना होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस युद्ध को जीतने और संकट से उबारने के लिए यूक्रेन को सैन्य मदद के साथ-साथ वित्तीय सहायता की भी जरूरत है।

जेलेंस्की ने कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता नहीं है, वह कहीं नहीं जाना चाहते और युद्ध लड़ने के लिए उन्हें केवल गोला-बारूद की जरूरत है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM