खबरे |

खबरे |

लंदन की प्राइवेट जेल में भेजा गया भगौरा नीरव मोदी
Published : Sep 22, 2023, 10:25 am IST
Updated : Sep 22, 2023, 10:25 am IST
SHARE ARTICLE
Fugitive Nirav Modi sent to private jail in London
Fugitive Nirav Modi sent to private jail in London

नीरव भारत में धोखाधड़ी और धन शोधन के मामलों में वांछित है।

लंदन: भारत में वांछित और भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की सबसे बड़ी और सबसे भीड़भाड़ वाली जेलों में से एक से लंदन में एक निजी तौर पर संचालित जेल में स्थानांतरित किया गया है। नीरव भारत में धोखाधड़ी और धन शोधन के मामलों में वांछित है। बृहस्पतिवार को यह जानकारी मिली। नीरव (52) को असफल प्रत्यर्पण अपील कार्यवाही के संबंध में लंदन में उच्च न्यायालय द्वारा लगाए गए 150,247.00 पाउंड के जुर्माने के संबंध में मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई के लिए पेश होना था।

हालांकि, मामले को अंतिम क्षण में नवंबर तक के लिए स्थगित करना पड़ा क्योंकि पूर्वी लंदन में बार्किंगसाइड मजिस्ट्रेट अदालत में नीरव को तकनीकी कारणों से वीडियो लिंक से पेश नहीं किया जा सका। 

अदालत के एक अधिकारी ने कहा, “उसे आंतरिक स्थानांतरण के तहत एचएमपी (हिज मैजेस्टी प्रिजज) वैंड्सवर्थ से एचएमपी टेम्ससाइड में स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसके बारे में अदालत को आज तक जानकारी नहीं थी।’’ 

दरअसल, वैंड्सवर्थ जेल से एक संदिग्ध आतंकवादी फरार हो गया था जिसके बाद उसकी तलाशी के लिए अभियान शुरू किया गया था। इस घटना के बाद नीरव को स्थानांतरित करने की सूचना मिली है।

डेनियल खलीफ को बाद में पकड़ कर जेल में बंद कर दिया गया है। ब्रिटेन के न्याय मंत्री एलेक्स चैक ने इस महीने के शुरू में मीडिया से कहा था कि सुरक्षा में चूक के बाद जेल से 40 कैदियों को स्थानांतरित किया गया।

अब प्रतीत होता है कि नीरव भी उन 40 कैदियों में था और दक्षिण पश्चिम लंदन में उसे अब टेम्ससाइड जेल में रखा गया है और इस जेल में भी कथित रूप में अधिक संख्या में कैदी बंद हैं। हालांकि, जेल में सुरक्षा का स्तर पहले वाला ही रहेगा।

नीरव (52) अनुमानित तौर पर दो अरब अमेरिकी डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण घोटाला मामले में भारत में प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ ब्रिटेन की उच्चतम न्यायालय में अपनी कानूनी लड़ाई पिछले साल हार गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM