खबरे |

खबरे |

पत्नी अक्षता के शेयर के कारण अनजाने में नियमों के उल्लंघन को लेकर प्रधानमंत्री सुनक ने मांगी माफी
Published : Aug 24, 2023, 3:54 pm IST
Updated : Aug 24, 2023, 3:54 pm IST
SHARE ARTICLE
PM Sunak
PM Sunak

रिपोर्ट के आने के बाद प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश संसदीय निगरानी संस्था से माफी मांगी है।

लंदन: ब्रिटेन की एक जांच रिपोर्ट में यह सामने आने के बाद कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ‘भ्रम वश’ और ‘अनजाने’ में पत्नी अक्षता मूर्ति के संबंधित व्यावसायिक हितों को सार्वजनिक करने में असफल रहे हैं। इस रिपोर्ट के आने के बाद प्रधानमंत्री ने ब्रिटिश संसदीय निगरानी संस्था से माफी मांगी है।

सरकार ने बच्चों की देखभाल करने वाली संस्थाओं को वित्तीय सहायता देने के सरकार के फैसले के बाद प्रधानमंत्री सुनक यह घोषित करने में असफल रहे थे कि सरकार द्वारा वित्तीय सहायता देने के लिए चुनी गई ऐसी संस्थाओं में से एक की शेयरधारक उनकी पत्नी भी हैं। इस संबंध में सुनक पर आरोप लगने के बाद मानक मामलों के संसदीय आयुक्त डैनियल ग्रीनबर्ग ने प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच शुरू की थी।. सुनक (43) ने संसदीय निगरानी संस्था को बताया कि उन्होंने ‘मिनिस्टीरियल रजिस्टर’ में इसकी घोषणा की थी जिसके बाद ग्रीनबर्ग ने निष्कर्ष निकाला कि हितों की घोषणा के संबंध में सुनक भ्रम की स्थिति में थे।

बुधवार को जारी अपनी जांच रिपोर्ट में ग्रीनबर्ग ने कहा है, ‘‘मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि घोषणा करने में यह असफलता भ्रम के कारण हुई है और श्रीमान सुनक ने अनजाने में ऐसा किया।’’ हालांकि, संस्था के स्थाई आदेश के अनुरूप सुनक ने नियमों के उल्लंघन को स्वीकार किया और इसके लिए माफी मांगी। उन्होंने आयुक्त को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं अनजाने में हुई इन गलतियों के लिए माफी मांगता हूं और आपके सुधारात्मक उपायों को स्वीकार करता हूं।’’ 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM