खबरे |

खबरे |

अमेरिका: हवाई अड्डा कर्मचारी की यात्री विमान के इंजन में फंसने से मौत
Published : Jun 26, 2023, 12:28 pm IST
Updated : Jun 26, 2023, 12:28 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यूनिफी एविएशन’ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।

ह्यूस्टन (अमेरिका):  अमेरिका के टेक्सास में एक हवाई अड्डा कर्मचारी की यात्री विमान के इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। कर्मचारी की मौत स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजकर 25 मिनट पर हुई, जब ‘डेल्टा एयर लाइन्स’ का एक विमान लॉस एंजिलिस से सैन एंटोनियो (टेक्सास) पहुंचा था। विमान का एक इंजन चल रहा था और वह आगमन द्वार पर पहुंच रहा था तभी कर्मचारी उसकी चपेट में आ गया।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अनुसार, कर्मचारी शुक्रवार को टेक्सास के सैन एंटोनियो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के इंजन में ‘‘फंस गया’’ । कर्मचारी का नाम बोर्ड ने उजागर नहीं किया। एनटीएसबी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, बोर्ड अटलांटा स्थित एयरलाइन के साथ ‘‘संपर्क में’’ है, जो घटना से जुड़ी ‘‘ जानकारी एकत्रित कर रही है।’’

डेल्टा एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं कर्मचारी के परिवार, दोस्तों तथा प्रियजन के साथ हैं और हम उनके साथ खड़े हैं।’’

‘यूनिफी एविएशन’ ने कर्मचारी को काम पर रखा था। यह कंपनी विभिन्न एयरलाइन के ‘ग्राउंड हैंडलिंग’ कार्यों में मदद करती है। ‘यूनिफी एविएशन’ ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना पिछले साल के आखिर में अलबामा में हुई थी जब हवाई अड्डे के एक कर्मचारी की विमान के इंजन में फंसने से जान चली गई थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM