खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान में अगस्त में हुए 59 आतंकवादी हमले
Published : Sep 3, 2024, 1:09 pm IST
Updated : Sep 3, 2024, 1:09 pm IST
SHARE ARTICLE
59 terrorist attacks took place in Pakistan in August
59 terrorist attacks took place in Pakistan in August

अखबार ‘द डॉन’ की खबर में दिए गए पीआईपीएस के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 29 आंतकी हमले खैबर पख्तूनख्वा में हुए, ...

Pakistan News: पाकिस्तान में आतंकी हमलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगस्त 2024 में कुल 59 आंतकी हमले हुए जिनमें 84 लोगों की जान चली गई जबकि इससे पिछले माह यानी जुलाई में ऐसे 38 हमले हुए थे। मंगलवार को एक खबर में यह जानकारी दी गई।

इस्लामाबाद स्थित थिंक-टैंक ‘पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज’ (पीआईपीएस) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में हुए 59 हमलों के साथ 2024 में कुल हमलों की संख्या 325 हो गई है।

अखबार ‘द डॉन’ की खबर में दिए गए पीआईपीएस के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 29 आंतकी हमले खैबर पख्तूनख्वा में हुए, इसके बाद बलूचिस्तान में 28 और पंजाब में दो हमले हुए जिनमें 84 लोगों को जान गंवानी पड़ी और 166 अन्य घायल हुए।

पीआईपीएस के आंकड़ों से पता चलता है कि 2006 से अब तक 17,846 आतंकी हमले हुए जिनमें 24,373 लोगों की जान चली गई जबकि 48,085 अन्य घायल हुए।

इस बीच, सुरक्षा बलों और पुलिस के आतंकवाद रोधी विभागों (सीटीडी) ने अगस्त में देश में 12 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए, जबकि इससे पहले पिछले माह यानी जुलाई 11 अभियान चलाए गए थे।

इन अभियानों में 88 आतंकवादियों को मार गिराया गया और 15 सैन्यकर्मी तथा तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए। इन 12 अभियानों में से आठ खैबर पख्तूनख्वा और चार अन्य बलूचिस्तान में चलाए गए।(pti) 

(For more news apart from 59 terrorist attacks took place in Pakistan in August, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM