खबरे |

खबरे |

Pakistan News: पाकिस्तान में फिर बम विस्फोट, पुलिसकर्मी समेत 5 की मौत
Published : Nov 3, 2023, 5:36 pm IST
Updated : Nov 3, 2023, 5:36 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

बम धमाका, डेरा इस्माइल खान शहर में पुलिस के गश्ती दल के करीब हुआ।

Pakistan News: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस के एक गश्ती दल के पास हुए बम धमाके में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 24 लोग घायल हो गए। पुलिस के खिलाफ हो रहे हमलों में यह नवीनतम घटना है।

बम धमाका, डेरा इस्माइल खान शहर में पुलिस के गश्ती दल के करीब हुआ। जिला पुलिस अधिकारी अबदुर राउफ कईसरानी ने बताया कि धमाके में दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग मारे गए जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए। कईसरानी ने बताया कि पुलिस को इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत से रोका नहीं जा सकता और वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने धमाके की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और कट्टरवादी बताया है। तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान के बीते वर्ष नवंबर में सरकार के साथ अपना संघर्ष विराम समाप्त करने के बाद देश में हाल के महीनों में आतंकवादी गतिविधियों खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में बढ़ोतरी देखी गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM