खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान: इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने वाले वकील की गोली मारकर हत्या
Published : Jun 7, 2023, 2:49 pm IST
Updated : Jun 7, 2023, 2:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Lawyer who filed treason case against Imran Khan shot dead
Pakistan: Lawyer who filed treason case against Imran Khan shot dead

हमले में शार को 16 गोलियां लगी थीं।

कराची : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराने वाले एक वरिष्ठ पाकिस्तानी वकील की अज्ञात हथियारबंद लोगों ने बलूचिस्तान प्रांत में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह अदालत जा रहे थे। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के एक वकील अब्दुल रज्जाक शार की मंगलवार को क्वेटा के एयरपोर्ट रोड पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गोली लगने के बाद वकील को तुरंत क्वेटा सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। क्वेटा सिविल अस्पताल में सर्जन आयशा रियाज ने पत्रकारों को बताया कि हमले में शार को 16 गोलियां लगी थीं।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुल मुहम्मद ने बताया कि तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात लोगों ने शार पर उस वक्त हमला किया, जब वह एक मामले के सिलसिले में अपने वाहन से उच्चतम न्यायालय जा रहे थे। उन्होंने बताया कि शार के सीने, गर्दन और पेट में गोली मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (एसएपीएम) अताउल्लाह तरार ने हत्या की निंदा की और कहा कि शार ने बलूचिस्तान उच्च न्यायालय (बीएचसी) में विपक्षी नेता खान के खिलाफ देशद्रोह के तहत मुकदमा चलाने की याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी वजह से उनकी हत्या की गई है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM