खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान: गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण गिरी इमारत, छह लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
Published : Jul 10, 2023, 2:20 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 2:20 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पंजाब प्रांत के झेलम में ग्रैंड ट्रंक (जीटी) रोड पर स्थित तीन मंजिला होटल की इमारत उसकी रसोई में सिलेंडर फटने के बाद ढह गई।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रविवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से तीन मंजिला इमारत ढह जाने पर कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पंजाब प्रांत के झेलम में ग्रैंड ट्रंक (जीटी) रोड पर स्थित तीन मंजिला होटल की इमारत उसकी रसोई में सिलेंडर फटने के बाद ढह गई। टेलीविजन चैनल जियो न्यूज ने झेलम के उपायुक्त समीउल्लाह फारूक के हवाले से बताया कि छह लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि 10 घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

समीउल्लाह फारूक ने कहा, ‘‘बचाव अभियान जारी है और हमारी टीम यहां मौजूद है। मलबे के नीचे चार-पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है।’’ उन्होंने कहा कि बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरा मलबा नहीं हटा दिया जाता।

इसके एक दिन पहले, पंजाब के सरगोधा जिले में एक वाहन के गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी और 14 अन्य घायल हो गए थे। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM