खबरे |

खबरे |

Pakistan: अग्रिम जमानत के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय पहुंचे इमरान खान
Published : May 12, 2023, 2:04 pm IST
Updated : May 12, 2023, 2:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan: Imran Khan reaches Islamabad High Court for anticipatory bail
Pakistan: Imran Khan reaches Islamabad High Court for anticipatory bail

खान कड़ी सुरक्षा के बीच आज अदालत पहुंचे।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की शीर्ष अदालत द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को ‘गैरकानूनी’ करार दिए जाने के एक दिन बाद खान कड़ी सुरक्षा के बीच भ्रष्टाचार के मामले में अग्रिम जमानत के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय पहुंचे।

खान (70) को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में मंगलवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से गिरफ्तार किया गया था और जवाबदेही अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार मामले में आठ दिन के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में भेज दिया था। अर्द्धसैनिक रेंजर्स द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे जिसके चलते इस्लामाबाद के साथ ही पंजाब, खैबर पख्तुनख्वा और बलूचिस्तान में सेना तैनात करनी पड़ी।

उच्च न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखा था लेकिन उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को खान को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी को ‘गैर कानूनी’ करार दिया और उन्हें तत्काल रिहा करने का आदेश दिया। उसने पुलिस को खान को उच्चतम न्यायालय की सुरक्षा में रखने तथा सुबह 11 बजे उच्च न्यायालय में पेश करने का निर्देश दिया था।

उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई के दौरान कहा कि चूंकि खान ने उच्च न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया था जहां वह मामले में अग्रिम जमानत के लिए पेश हुए थे, तो पूरी प्रक्रिया वहीं से शुरू होगी जो उनकी गिरफ्तारी से बाधित हुई थी।

खान कड़ी सुरक्षा के बीच आज अदालत पहुंचे। टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में अदालत परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस और रेंजर्स अधिकारी तैनात दिखे तथा प्रवेश द्वार के सामने कंटीली तारें लगी हुई दिखीं।

उच्च न्यायालय के बाहर की फुटेज में कई वकील खान के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए नारेबाजी करते दिखे।

इससे पहले, खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने एक संदेश में अपने समर्थकों से सुबह 10 बजे खान के भाषण के लिए जी-13 इलाके में पहुंचने को कहा जो उच्च न्यायालय परिसर से ज्यादा दूर नहीं है। इसमें कहा गया है कि पार्टी के नेता अदालत में पेश होने से पहले भाषण दे सकते हैं क्योंकि उन्हें उच्च न्यायालय से राहत मिलने का भरोसा नहीं है।

इस्लामाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात एक बयान जारी कर कहा कि राजधानी में धारा 144 अब भी लागू है और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से ‘‘कानूनी प्रक्रिया में बाधा’’ न डालने का अनुरोध किया जाता है। उसने ट्वीट किया, ‘‘इस्लामाबाद में कल प्रदर्शनों का आह्वान करने वाले लोगों से हम शांति भंग न करने का अनुरोध करते हैं।’’ उसने कहा कि जनता को भड़काने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उच्चतम न्यायालय ने इस्लामाबाद पुलिस को पूर्व प्रधानमंत्री खान की सुरक्षा के लिए उचित बंदोबस्त करने का भी आदेश दिया था।.

शुक्रवार को पूर्व संघीय मंत्री शिरीन मजारी समेत खान की पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार किया गया। मजारी की बेटी और वकील इमान हाजिर मजारी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जिसमें सादे कपड़े पहले लोग पूर्व मंत्री को गिरफ्तार करने के लिए जबरन उनके घर में घुसते दिखाई दे रहे हैं।

इससे पहले असद उमर, फवाद चौधरी, शाह महमूद कुरैशी, अली मोहम्मद खान और सीनेटर एजाज चौधरी समेत पीटीआई के कई शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। खान के अलावा इन सभी नेताओं को लोक व्यवस्था के रखरखाव की धारा तीन के तहत गिरफ्तार किया गया है। खान की पार्टी के अनुसार, पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. यास्मीन राशिद को भी गिरफ्तार किया गया है।  पूर्व प्रधानमंत्री ने दो दिन व्यापक पैमाने पर हिंसा होने के बाद अपने समर्थकों से शांत रहने की गुजारिश की है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM