खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान: भूमि घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ मामला दर्ज
Published : Jun 12, 2023, 10:29 am IST
Updated : Jun 12, 2023, 10:29 am IST
SHARE ARTICLE
फाइल फोटो
फाइल फोटो

पंजाब के भ्रष्टाचार रोधी प्रतिष्ठान (एसीई) ने खान के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है।

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ रविवार को एक और मामला दर्ज किया गया, जो देश के पंजाब प्रांत में धोखाधड़ी के जरिये औने-पौने दाम पर 5,000 कनाल (625 एकड़) भूमि की खरीद से संबद्ध है। पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से बेदखल होने के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख खान (70) के खिलाफ मामलों की कुल संख्या अब बढ़कर 140 से अधिक हो गई है। 

खान के खिलाफ ज्यादातर मामले आतंकवाद, आम लोगों को हिंसा के लिए उकसाने, आगजनी, ईशनिंदा, हत्या के प्रयास, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

पंजाब के भ्रष्टाचार रोधी प्रतिष्ठान (एसीई) ने खान के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है। खान की बहन उज्मा खान, उनके पति एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एसीई ने कहा, ‘‘खान और अन्य संदिग्धों के खिलाफ पंजाब के लैय्याह जिले में 5,261 कनाल महंगी जमीन सस्ती दरों पर खरीदने का आरोप है। उन्होंने जमीन 6 अरब पाकिस्तानी रुपये की वास्तविक कीमत के मुकाबले 13 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदी।"

इसने बताया कि संदिग्ध ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए स्थानीय लोगों की 500 कनाल जमीन "हड़प ली", जो वहां कई वर्षों से रह रहे थे।

एसीई के मुताबिक, रविवार को लाहौर के जमान पार्क इलाके में उज्मा और उनके पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की गई, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसने कहा कि मामले में मुख्य संदिग्ध उज्मा है क्योंकि जमीन (5,000 एकड़ से अधिक) उनके नाम पर है। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM