खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आयुध डिपो पर आतंकी हमला: चार सैनिकों की मौत, पांच घायल
Published : Jul 12, 2023, 6:32 pm IST
Updated : Jul 12, 2023, 6:32 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

मुठभेड़ में वहां से गुजर रही एक महिला की भी मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।

इस्लामाबाद: दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सेना के एक आयुध डिपो पर बुधवार को तड़के भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें कम से कम चार पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। सेना ने इस बात की जानकारी दी।

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स’ (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के एक समूह ने प्रांत के उत्तर में स्थित झोब आयुध डिपो पर घातक हमला किया, जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को भी मार गिराया गया है।

बयान के मुताबिक, मुठभेड़ में वहां से गुजर रही एक महिला की भी मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं।

आतंकवादी समूह तहरीक ए जिहाद पाकिस्तान ने एक बयान में बिना किसी विवरण के इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आंतकवादियों का ड्यूटी पर तैनात सैनिकों ने मुकाबला किया और इस दौरान भारी गोलीबारी हुई, जिसकी वजह से आतंकवादी चारदीवारी के पास एक छोटे से हिस्से तक सीमित रहे। बयान के मुताबिक, ''बाकी बचे दो आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बल बलूचिस्तान में शांति भंग करने के इस तरह के कायराना प्रयासों को नेस्तनाबूद करने में जुटे हैं।''

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने झोब आयुध डिपो पर हमले की निंदा की और त्वरित कार्रवाई कर आतंकवादियों को रोकने में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि पाकिस्तानी सेना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा की गारंटर है.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM