खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला लोकसेवक पंजाब में सहायक आयुक्त के तौर पर नियुक्त
Published : Feb 14, 2023, 11:13 am IST
Updated : Feb 14, 2023, 11:13 am IST
SHARE ARTICLE
Pakistan's first Hindu woman civil servant appointed as Assistant Commissioner in Punjab
Pakistan's first Hindu woman civil servant appointed as Assistant Commissioner in Punjab

मीडिया में सोमवार को आई खबरों से यह जानकारी मिली।

लाहौर (पाकिस्तान):  पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला लोकसेवक कही जाने वाली एक डॉक्टर को वर्तमान में पंजाब प्रांत के हसनअब्दाल शहर में सहायक आयुक्त और प्रशासक के तौर पर नियुक्त किया गया है जो शहर के इतिहास में पहली बार हुआ है। मीडिया में सोमवार को आई खबरों से यह जानकारी मिली।

डॉक्टर सना रामचंद गुलवानी (27) सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज (सीएसएस) परीक्षा 2020 पास करने के बाद पाकिस्तान प्रशासनिक सेवा (पीएएस) में शामिल हुईं। ‘डॉन’ अखबार ने बताया कि उन्होंने अटक जिले के हसनअब्दाल शहर के सहायक आयुक्त और प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण किया।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने कहा कि गुलवानी ने अपने पहले प्रयास में परीक्षा पास की और हिंदू समुदाय के कई कार्यकर्ताओं के अनुसार विभाजन के बाद से परीक्षा पास करने वाली समुदाय की वह पहली पाकिस्तानी महिला हैं।

खबर में कहा गया कि सिंध प्रांत के शिकारपुर शहर में पली-बढ़ीं गुलवानी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होने से पहले अपने माता-पिता की इच्छा पर डॉक्टर बनीं। गुलवानी ने अपनी परीक्षा पास करने के बाद कहा था, ‘‘मुझे नहीं पता कि मैं पहली हूं, लेकिन (मैंने) अपने समुदाय से किसी (महिला) के परीक्षा में शामिल होने के बारे में कभी नहीं सुना।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM