खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान में एक बस में लगी आग, करीब 20 लोगों की मौत
Published : Aug 20, 2023, 10:33 am IST
Updated : Aug 20, 2023, 10:33 am IST
SHARE ARTICLE
File Photo
File Photo

देखते ही देखते बस से आग की लपटें निकलने लगीं और पूरी बस जलकर राख हो गई.

इस्लामाबाद - पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक भयानक हादसा हुआ है। राज्य के पिंडी भट्टियां शहर में रविवार सुबह एक चलती बस में आग लग गई. इस बस में आग लगने से 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे. जलती हुई बस की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें आग निकलती दिख रही है.

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि जिस बस में आग लगी वह राजधानी इस्लामाबाद से कराची जा रही थी. रेस्क्यू में शामिल अधिकारियों का कहना है कि हादसा तब हुआ जब बस पिंडी भट्टियां पहुंची. यहां पहुंचते ही अचानक बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस से आग की लपटें निकलने लगीं और पूरी बस जलकर राख हो गई.

पुलिस ने हादसे की वजह भी बताई है. पुलिस का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी और एक पिकअप वैन से टकरा गई। इस वैन में भारी मात्रा में डीजल लदा हुआ था. यही वजह रही कि टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई. ये हादसा इतना भयानक था कि इसमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान चली गई.

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान के शवाल तहसील में भी बड़ा हादसा हुआ था. यहां एक वैन में विस्फोट हो गया, जिससे 11 मजदूरों की मौत हो गई. इस हादसे में दो मजदूर भी घायल हो गये.
 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM