खबरे |

खबरे |

मेरी पार्टी को सत्ता में वापसी के लिए प्रचार अभियान की जरूरत नहीं : इमरान खान
Published : Nov 23, 2022, 11:03 am IST
Updated : Nov 23, 2022, 11:03 am IST
SHARE ARTICLE
My party does not need a campaign to return to power: Imran Khan
My party does not need a campaign to return to power: Imran Khan

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नीत संघ सरकार की आलोचना करते हुए खान ने कहा कि नयी सरकार को ‘‘देश का रास्ता सुधारने’’ के लिए कड़े फैसले लेने होंगे।

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के प्रमुख इमरान खान ने मंगलवार को दोहराया कि उनकी पार्टी को सत्ता में लौटने के लिए प्रचार अभियान की जरूरत नहीं है। खान ने लाहौर में अपने आवास से एक सेमिनार को संबोधित करते हुए यह दावा किया।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारने और जनता के बीच स्थिरता तथा विश्वास पैदा करने के लिए फिलहाल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव समय की मांग है।

अखबार के अनुसार, खान ने कहा, ‘‘सरकार चुनावों में जितनी देरी करेगी, वह पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के लिए उतना ही फायदेमंद होगा और हमें देश के मौजूदा हालात में प्रचार करने की भी जरूरत नहीं होगी।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘स्पष्ट बहुमत वाली सरकार की जरूरत है ताकि वह ठोस व कड़े फैसले ले सके।’’

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ नीत संघ सरकार की आलोचना करते हुए खान ने कहा कि नयी सरकार को ‘‘देश का रास्ता सुधारने’’ के लिए कड़े फैसले लेने होंगे।

खबर के अनुसार, खान ने कहा कि देश को निवेश आकर्षित करने की जरूरत है और निवेशकों को लाभ दिया जाना चाहिए।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM