खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा के लिए तुर्किये रवाना
Published : Nov 25, 2022, 2:25 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 2:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Pakistan's Prime Minister leaves for Turkey for two-day visit
Pakistan's Prime Minister leaves for Turkey for two-day visit

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री शरीफ तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के निमंत्रण पर वहां गए हैं।

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ रक्षा एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत शुक्रवार को तुर्किये रवाना हुए।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री शरीफ तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के निमंत्रण पर वहां गए हैं।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘शहबाज शरीफ इस्तांबुल शिपयार्ड में पाकिस्तानी नौसेना के चार एमआईएलजीईएम लड़ाकू पोतों में से तीसरे पोत पीएनएस खैबर का राष्ट्रपति एर्दोआन के साथ मिलकर जलावतरण करेंगे।’’

एमआईएलजीईएम परियोजना दोनों देशों के बीच सहयोग को दर्शाती है। यह पाकिस्तान एवं तुर्किये के बीच रणनीतिक साझेदारी के मजबूत होने का प्रमाण है।

इस परियोजना के तहत पाकिस्तान की नौसेना के पहले लड़ाकू पोत पीएनएस बाबर का जलावतरण समारोह पिछले साल अगस्त में इस्तांबुल में किया गया था, जबकि दूसरे पोत पीएनएस बद्र का जलावरतण इस साल मई में कराची में किया गया था।

दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय स्थिति और समान हित के अन्य मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा करेंगे।

शरीफ तुर्किये के व्यापारिक समुदाय के नेताओं से भी बातचीत करेंगे।

शरीफ ने इससे पहले इस साल मई-जून में तुर्किये की यात्रा की थी।

शरीफ ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति एर्दोआन के नेतृत्व में हमारे द्विपक्षीय संबंधों ने रणनीतिक साझेदारी के एक नए युग में प्रवेश किया है।’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM