खबरे |

खबरे |

इमरान खान की पार्टी के सांसद आजम स्वाति ने पाकिस्तानी सेना के बारे में किया आपत्तिजनक ट्वीट : अब गिरफ्तार
Published : Nov 28, 2022, 10:24 am IST
Updated : Nov 28, 2022, 10:24 am IST
SHARE ARTICLE
Imran Khan's party MP Azam Swati made objectionable tweet about Pakistani army: now arrested
Imran Khan's party MP Azam Swati made objectionable tweet about Pakistani army: now arrested

सशस्त्र बलों के खिलाफ समझे जाने वाले एक विवादित ट्वीट को लेकर स्वाति को इससे पहले भी अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की शीर्ष जांच एजेंसी ने सेना के अधिकारियों के खिलाफ दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता आजम स्वाति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सशस्त्र बलों के खिलाफ समझे जाने वाले एक विवादित ट्वीट को लेकर स्वाति को इससे पहले अक्टूबर में गिरफ्तार किया गया था।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, जमानत पर रिहा किये जाने के बाद, सीनेटर ने आरोप लगाया था कि हिरासत में उन्हें प्रताड़ित किया गया और दो सैन्य अधिकारियों को हटाने की मांग की थी, जिनमें से एक के बारे में शनिवार को अपनी टिप्पणी में उन्होंने अशिष्ट भाषा का इस्तेमाल किया था।

प्राथमिकी के मुताबिक, स्वाति के और दुर्भावनापूर्ण इरादे वाले तीन अन्य ट्विटर अकाउंट से देश की संस्थाओं और निवर्तमान सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को धमकाने वाले अभियान चलाये गये।

प्राथमिकी में कहा गया है कि इस तरह के ट्वीट पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने के इरादे से सशस्त्र बलों के कर्मियों के बीच दरार पैदा करने की शरारतपूर्ण हरकत है।

स्वाति ने शनिवार को रावलपिंडी में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की एक विशाल रैली को संबोधित किया और अपनी कथित प्रताड़ना का फिर से जिक्र किया तथा बाजवा को लक्षित करते हुए सिलसिलेवार सवाल किये।

संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने स्वाति को एक न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जिन्होंने उन्हें एफआईए की दो दिनों की रिमांड में दे दिया।

खान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘वह स्तब्ध हैं कि किस तरह से हम न केवल एक अस्थिर देश की ओर, बल्कि एक फासीवादी मुल्क की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM