खबरे |

खबरे |

Majid Ali: पाकिस्तान के शीर्ष स्नूकर खिलाड़ी माजिद ने की आत्महत्या, तनाव की वजह से दी जान
Published : Jun 30, 2023, 1:23 pm IST
Updated : Jun 30, 2023, 1:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Majid Ali(file photo)
Majid Ali(file photo)

माजिद ने कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था और राष्ट्रीय सर्किट में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी थे।

कराची: पाकिस्तान के शीर्ष स्नूकर खिलाड़ियों में शामिल एशियाई अंडर-21 टूर्नामेंट के रजत पदक विजेता माजिद अली ने गुरुवार को पंजाब (पाकिस्तान) के फैसलाबाद के पास अपने गृहनगर समुंद्री में आत्महत्या कर ली। वह 28 वर्ष के थे। पुलिस के अनुसार, माजिद अपने खेल के दिनों से ही कथित तौर पर अवसाद से पीड़ित थे। उन्होंने लकड़ी काटने वाली मशीन से आत्महत्या की।

माजिद ने कई अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था और राष्ट्रीय सर्किट में शीर्ष स्तर के खिलाड़ी थे। वह पिछले एक महीने में जान गंवाने वाले देश के दूसरे स्नूकर खिलाड़ी हैं। पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी, मुहम्मद बिलाल की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

माजिद के भाई उमर ने बताया कि वह किशोरावस्था से ही अवसाद से पीड़ित थे और हाल ही में उन्हें एक और अवसाद का सामना करना पड़ा। उमर ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए भयावह बात है क्योंकि हमने कभी नहीं सोचा था कि वह आत्महत्या कर लेगा।’’

पाकिस्तान बिलियर्ड्स और स्नूकर के अध्यक्ष आलमगीर शेख ने कहा कि माजिद की मौत से पूरा समुदाय दुखी है। उन्होंने कहा, ‘‘उनमें प्रतिभा की कमी नहीं थी। वह ऊर्जा से भरपूर युवा थे। हमें उनसे पाकिस्तान का नाम रोशन करने की बहुत उम्मीद थी।‘‘ शेख ने बताया कि माजिद के साथ कोई वित्तीय समस्या नहीं थी।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM