खबरे |

खबरे |

पाकिस्तान में चालक को नींद आने पर बस दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत
Published : Jul 30, 2023, 4:50 pm IST
Updated : Jul 30, 2023, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है।

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चालक के नींद की झपकी लेने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा पंजाब के राजनपुर जिले के फजिलपुल इलाके में हुआ।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि बस, श्रद्धालुओं को सखी सरवर से जैकोबाबाद वापस ला रही थी। इस दौरान नींद आ जाने पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई। 

सूचना मिलते ही बचाव दल जल्द ही घटनास्थल पर पहुंच गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को राजनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य लोगों को फजिलपुर के एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक महिला और दो बच्चों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। बचाव सेवाओं के जिला प्रभारी डॉ. असलम ने कहा कि नींद आने पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM