खबरे |

खबरे |

Gautam Adani Asia's Richest Person News: गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा
Published : Jun 2, 2024, 1:08 pm IST
Updated : Jun 2, 2024, 1:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Bloomberg Billionaires Index report Gautam Adani Become Asia's Richest person Left Mukesh Ambani behind
Bloomberg Billionaires Index report Gautam Adani Become Asia's Richest person Left Mukesh Ambani behind

अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति  (Gautam Adani richest person in Asia)बन गए हैं. 

Bloomberg Billionaires Index report, Gautam Adani Become Asia's Richest person  News In Hindi:अमीरों की रेस में भारत के दो बड़े बिजनेस मैन अडानी और अंबानी के बीच टक्कर रहती है. वहीं इस बार केी लिस्ट में  बड़ा फेरबदल  हुआ है. अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने बड़ी छलांग लगाते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। अमीरो की लिस्ट के अनुसार अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति  (Gautam Adani richest person in Asia)बन गए हैं. 

बता दे कि बीते कुछ दिनों में सेब से लेकर हवाई अड्डा क्षेत्र में सक्रिय अडानी ग्रुप(Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला जिससे उनकी संपत्ति में  भी जबरदस्त उछाल आया है और  गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। इसके साथ ही  गौतम अडानी संपत्ति में आए हालिया उछाल के चलते अब दुनिया के 11वें सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. 

‘ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स’ (Bloomberg Billionaires Index report)के अनुसार, उनकी नेटवर्थ 111 अरब डॉलर हो गई है. वहीं अंबानी 109 अरब डॉलर की संपत्तियों के साथ दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में 12वें स्थान पर हैं।

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल

अडानी ग्रुप ने अगले दशक के दौरान विस्तार की योजना के तहत 90 अरब डॉलर के पूंजीगत व्यय की योजना बनाई है। इसके बाद अमेरिकी ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने समूह के बारे में बेहतर राय पेश की है। इन घटनाक्रमों के बाद शुक्रवार को समूह की सभी कंपनियों के शेयर 14 प्रतिशत तक चढ़ गए।

इससे अडानी ग्रुप की 10 सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में 84,064 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शुक्रवार को कारोबार बंद होने के समय अडानी ग्रुप की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 17.51 ​​लाख करोड़ रुपये हो गया।

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में उछाल के बाद पहली पीढ़ी के उद्यमी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने अंबानी को पीछे छोड़ दिया है और वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अंबानी इस समय अपने छोटे पुत्र अनंत के विवाह-पूर्व समारोहों के लिए यूरोप में है।

हिंडनबर्ग ने लगाया था आरोप 

अडानी (61) 2022 में अपनी व्यक्तिगत संपत्ति बढ़ने के बाद एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे। हालांकि, उस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार काफी सुस्त थी। इसके बाद जनवरी, 2023 में अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग की समूह पर हेराफेरी के आरोपों की रिपोर्ट के बाद अडानी की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में जबर्दस्त गिरावट आई थी।

हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया था कि अडानी का कारोबारी साम्राज्य धोखाधड़ी के माध्यम से बनाया गया था, जिससे समूह के शेयरों की कीमतें 150 अरब डॉलर तक गिरकर अपने सबसे निचले स्तर पर आ गईं और वह दुनिया के शीर्ष 20 अरबपतियों की सूची से बाहर हो गए। इससे अंबानी 2022 में एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। हालांकि, अडाणी समूह ने इन सब आरोपों को खारिज कर दिया था।

ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स के अनुसार, 2024 में अबतक अडानी की कुल संपत्ति 26.8 अरब डॉलर बढ़ी है, जबकि अंबानी की संपत्ति 12.7 अरब डॉलर बढ़ी है।

(For more news apart from Bloomberg Billionaires Index report Gautam Adani Become Asia's Richest person Left Mukesh Ambani behind, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM