खबरे |

खबरे |

Rajasthan Elections Result 2023: कल होगा 'राजस्थान' की किस्मत का फैसला, जनता किसे सौंपेगी सत्ता
Published : Dec 2, 2023, 5:58 pm IST
Updated : Dec 3, 2023, 8:46 am IST
SHARE ARTICLE
Rajasthan Assembly Elections Result 2023 News in Hindi
Rajasthan Assembly Elections Result 2023 News in Hindi

एग्जिट पोल ने राज्य में बीजेपी की  सरकार बनने का अनुमान बताया है.

Rajasthan Elections Result 2023 : राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर कल यानी 3 दिसंबर को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। एक तरफ कांग्रेस तो दूसरी तरफ बीजेपी... क्या सत्ता का रिवाज बदलेगा या फिर कांग्रेस पिछले इतिहास को दोबारा दोहराएगी। मौजूदा अशोक गहलोत सरकार को बीजेपी कांटे की टक्कर दे रही है.

राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी सामने आए जिसमें बीजेपी का पलरा भारी दिखा। जन की बात के मुताबिक कांग्रेस को 74 सीटें, बीजेपी को 111 सीटें और अन्य को 14 सीटें मिलने का अनुमान है. हालांकि, कांग्रेस और बीजेपी ने इस चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. जन की बात एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को 62 से 85 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी की सरकार बनने के संकेत हैं और उसे 100 से 122 सीटें मिलने का अनुमान है. अन्य को राजस्थान में 14 से 15 सीटें मिलने का दावा किया गया है.

एग्जिट पोल ने राज्य में बीजेपी की  सरकार बनने का अनुमान बताया है. वहीं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी इस बार चुनाव प्रचार में काफी एक्टिव दिखीं थी।  तो उनके चाहने वाले उनका समर्थन तो जरूर ही करेंगे। माना जा रहा है कि वसुंधरा राजे राज्य में बीजेपी के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए नया चेहरा हो सकती है. 

 पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक कांग्रेस को 199 में से 77 और बीजेपी को109 सीटें मिलने संभावना है. वहीं 13 सीटें अन्य को मिलने के आसार हैं.

बता दें कि राजस्थान की 200 सीटों में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाले. राज्य में 74.62 फीसदी वोटिंग ईवीएम के जरिए हुई. राज्य के 5 करोड़ 25 लाख 48 हजार 105 मतदाताओं में से 3 करोड़ 92 लाख 11 हजार 399 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया है. खास बात यह है कि इस बार महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं से ज्यादा वोट किया है. महिलाओं का कुल वोट प्रतिशत 74.72 रहा जबकि पुरुषों का कुल वोट प्रतिशत 74.53 रहा. राजस्थान में जैसलमेर जिले के पोकरण विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई. यहां 87.79 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं अब 3 दिसंबर को पता चलेगा कि राज्य की जनता ने किसकी तरफ अपना हाथ बढ़ाया है. 

राजस्थान विधानसभा चुनाव के नताजों का कल सभी को इंतजार रहेगा. कल शाम यानी  3 दिसंबर, 2023 को परिणाम सामने होंगे । इस महत्वपूर्ण चुनावी परिणाम पर व्यापक कवरेज और वास्तविक समय के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

(For More News Apart from Rajasthan Elections Result 2023 news in hindi, Stay Tuned to Rozana Spokesman)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM