खबरे |

खबरे |

ओवैसी ने पार्टी नेताओं से कहा, ‘‘ तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करें ’’
Published : Mar 3, 2023, 10:31 am IST
Updated : Mar 3, 2023, 10:31 am IST
SHARE ARTICLE
Owaisi told party leaders,
Owaisi told party leaders, "Start preparing for Telangana assembly elections" (फाइल फोटो)

वैसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में नफरत के संदेश के साथ आगे बढ़ने का आरोप लगाया।

हैदराबाद : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपने पार्टी के नेताओं से तेलंगाना में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करने को कहा है। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी राजस्थान और कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

एआईएमआईएम के 65वें स्थापना दिवस पर हैदराबाद में बृहस्पतिवार को आयोजित एक जनसभा में ओवैसी ने पार्टी नेताओं से कहा, ‘‘ इस बात को समझिए कि विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है।’’ उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी साल के अंत में होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के जरिये सदन में अपनी ताकत बढ़ाने में सफल रहेगी।

वर्तमान में 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में एआईएमआईएम के सात विधायक हैं।

ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राज्य में नफरत के संदेश के साथ आगे बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि तेलंगाना की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Location: India, Telangana, Hyderabad

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM