खबरे |

खबरे |

Chandigarh News: ED ने पूर्व आईएएस के घर पर मारा छापा, करोड़ों रुपये के हीरे, सोना और कैश बरामद
Published : Sep 20, 2024, 3:51 pm IST
Updated : Sep 20, 2024, 3:51 pm IST
SHARE ARTICLE
ED raids former IAS house, diamonds, gold and cash recovered news in hindi
ED raids former IAS house, diamonds, gold and cash recovered news in hindi

छापेमारी के दौरान ईडी को पूर्व आईएएस महिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित घर से हीरों का जखीरा मिला

Chandigarh News In Hindi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने आज बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पूर्व आईएएस अधिकारी और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ महिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर छापेमारी की। इस दौरान घर से करोड़ों की नकदी, हीरे-जवाहरात, सोने के आभूषण और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं।

छापेमारी के दौरान ईडी को पूर्व आईएएस महिंदर सिंह के चंडीगढ़ स्थित घर से हीरों का जखीरा मिला, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतना ही नहीं, छापेमारी के दौरान उनके घर से 1 करोड़ रुपये की नकदी, 12 करोड़ रुपये के हीरे, 7 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे। इस मामले की जांच ईडी कर रही है।

दरअसल, लोटस 300 प्रोजेक्ट के मामले में, ई.डी. देशभर में कई जगहों पर छापेमारी की। यह 300 करोड़ का घोटाला था। इस मामले में ईडी ने पिछले दो दिनों में करीब 11 जगहों पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी दिल्ली, मेरठ, नोएडा और चंडीगढ़ में हुई। इस बीच प्रोजेक्ट से जुड़े हर शख्स की संपत्ति खंगालने की कोशिश की गई, जिसके बाद यह मामला सामने आया है।

खैर अब देखना ये होगा की इस मामले में अगामी जांच के बाद और क्या कुछ निकलकर सामने आता है। वहीं इस मामले में क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।

(For more news apart from ED raids former IAS house, diamonds, gold and cash recovered news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM