खबरे |

खबरे |

सात साल से कम जेल की सजा के मामलों में आरोपियों को ‘‘यांत्रिक रूप से’’ गिरफ्तार न करें: सुप्रीम कोर्ट
Published : Aug 3, 2023, 11:33 am IST
Updated : Aug 3, 2023, 11:33 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने को कहा है जिनका आठ सप्ताह के भीतर पालन करना होगा।

New Delhi: उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अधिकतम सात साल की सजा वाले अपराध के मामलों में आरोपी व्यक्ति को ‘‘यांत्रिक रूप से’’ गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने सभी उच्च न्यायालयों, राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों को इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी करने को कहा है जिनका आठ सप्ताह के भीतर पालन करना होगा।

न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने यह निर्देश एक ऐसे व्यक्ति की याचिका पर फैसला करते हुए दिया जिसे उसकी पत्नी द्वारा दर्ज वैवाहिक विवाद के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया था।

उच्च न्यायालय के फैसले को रद्द करते हुए शीर्ष अदालत ने मोहम्मद असफाक आलम को जमानत दे दी और अरनेश कुमार बनाम बिहार राज्य के पहले मामले में जमानत देते समय जारी किए गए निर्देशों की फिर से पुष्टि की। मामले में आलम की ओर से वकील स्मरहर सिंह पेश हुए।

पीठ ने निर्देश जारी करते हुए कहा, ‘‘हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि पुलिस अधिकारी आरोपियों को अनावश्यक रूप से गिरफ्तार न करें और मजिस्ट्रेट लापरवाही से और मशीनी तरीके से हिरासत को अधिकृत न करें।’’

शीर्ष अदालत ने कहा कि आमतौर पर जमानत दी जानी चाहिए और गंभीर मामलों में जिसमें लंबी सजा वाले अपराधों या अन्य विशेष अपराधों से संबंधित आरोप शामिल हैं, अदालत को विवेक का प्रयोग करते हुए सतर्क और सावधान रहना चाहिए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM