खबरे |

खबरे |

155 रुपये प्रति किलो तक पहुंची टमाटर की कीमत
Published : Jul 5, 2023, 10:14 am IST
Updated : Jul 5, 2023, 10:14 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा वृद्धि एक मौसमी मामला है ...

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमत 155 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. उत्पादक क्षेत्रों में बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने के बाद टमाटर की कीमतें बढ़ गई हैं। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है.

महानगरों में टमाटर की खुदरा कीमत 58-148 रुपये प्रति किलो के बीच रही. टमाटर की सबसे ज्यादा कीमत कोलकाता में 148 रुपये प्रति किलो और सबसे कम मुंबई में 58 रुपये प्रति किलो रही .

दिल्ली और चेन्नई में कीमतें क्रमशः 110 रुपये प्रति किलोग्राम और 117 रुपये प्रति किलोग्राम थीं।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 83.29 रुपये प्रति किलोग्राम थी। जिसका मॉडल मूल्य 100 रुपये प्रति किलोग्राम था।

आंकड़े बताते हैं कि टमाटर की सबसे ज्यादा कीमत पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 155 रुपये प्रति किलो रही .

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और स्थान के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेच रहे हैं।

पचमी विहार के एक स्थानीय विक्रेता ज्योतिष कुमार झा ने कहा, "हमने आजादपुर थोक बाजार से 120 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से अच्छी गुणवत्ता वाले टमाटर खरीदे हैं और उन्हें 140 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुदरा बेच रहे हैं।"

पिछले दो सप्ताह के दौरान उत्पादक राज्यों से आपूर्ति में व्यवधान आया है, जिससे टमाटर की कटाई और परिवहन प्रभावित हुआ है।

सरकार का कहना है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा वृद्धि एक मौसमी मामला है और इस अवधि के दौरान कीमतें आमतौर पर अधिक होती हैं। अगले 15 दिनों में कीमतें नरम होने और एक महीने में सामान्य स्थिति में आने की उम्मीद है।


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM